Logo

AgriPress

Dedicated to Farmers

© 2026 AgriPress. All rights reserved.

Made with ❤️ by Adept Code

सफलता की कहानी

77वें गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार 2026 घोषित: बिहार की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

Raushan Kumar Raushan Kumar
Updated 25 January, 2026 11:36 PM IST
77वें गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार 2026 घोषित: बिहार की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने इस वर्ष दो युगल पुरस्कारों (जिन्हें एक ही माना जाता है) सहित कुल 131 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की स्वीकृति दी है।


आपको बता दें कि इस प्रतिष्ठित सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इस क्रम में, बिहार राज्य की तीन प्रतिभाओं को उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है, जिससे राज्य का गौरव बढ़ा है।


बिहार से आने वाले भारत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं, कला जगत से ही जुड़े विश्वबंधु को मरणोपरांत यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। इन दोनों हस्तियों ने कला के क्षेत्र में अपनी गहरी छाप छोड़ी है।


इसके अतिरिक्त, बिहार से ही आने वाले गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों और नवाचारों के लिए पद्मश्री अवार्ड प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार विज्ञान और तकनीक में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।


गौरतलब है कि इस बार पुरस्कार पाने वालों में उन्नीस महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों और भारत के प्रवासी नागरिकों की श्रेणियों से छह व्यक्तियों को सम्मान मिला है। सूची में मरणोपरांत सम्मानित किए गए 16 पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं, जिनमें विश्वबंधु का नाम प्रमुख है।