Logo

AgriPress

Dedicated to Farmers

© 2026 AgriPress. All rights reserved.

Made with ❤️ by Abhishek Kumar

कृषि समाचार

पुरानी पेंशन पर महासंग्राम: पटना में आज कर्मचारियों की पेंशन संघर्ष महारैली, जुट रहा जनसैलाब।

AgriPress Staff AgriPress Staff
Updated 14 September, 2025 9:40 AM IST
पुरानी पेंशन पर महासंग्राम: पटना में आज कर्मचारियों की पेंशन संघर्ष महारैली, जुट रहा जनसैलाब।

पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग अब बिहार में एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS), बिहार के बैनर तले कल यानि रविवार, 14 सितंबर 2025 को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाली 'पेंशन संघर्ष महारैली' को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। शिक्षक, इंजीनियर और सचिवालय कर्मचारियों के बाद अब राज्य के स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी भी इस आंदोलन में खुलकर शामिल हो गए हैं।


स्वास्थ्य और पुलिस विभाग का पुरजोर समर्थन

​इस महारैली को लेकर राज्य के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक, स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से एकजुटता दिखाई है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (चिकित्सक), बिहार स्वास्थ्य सेवाएँ कर्मचारी संघ, और ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन ने अलग-अलग पत्र जारी कर अपने सभी सदस्यों से इस ऐतिहासिक महारैली में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की है।


​वहीं, एक बड़े घटनाक्रम में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन ने भी आधिकारिक तौर पर इस महारैली को अपना 'पुरजोर समर्थन' देने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने कहा है कि नई पेंशन स्कीम (NPS) कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और वे पुरानी पेंशन की बहाली की मांग का पूर्ण समर्थन करते हैं।


एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी

इन प्रमुख संघों के शामिल होने से आंदोलन को काफी बल मिला है। सभी संघों का एकमत से कहना है कि 1 सितंबर 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों के लिए NPS योजना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। संघों ने अपने सदस्यों से आह्वान किया है कि वे अपने भविष्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें ताकि सरकार को पुरानी पेंशन (OPS) लागू करने के लिए विवश किया जा सके।


आज सुबह 10 बजे होने वाली इस महारैली में पूरे राज्य से लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों के जुटने की संभावना है, जिससे यह हाल के वर्षों में सबसे बड़े कर्मचारी आंदोलनों में से एक हो सकता है।


अब तक प्राप्त पत्रों के अनुसार, कम से कम 26 संघों को सीधे आमंत्रित किया गया है और 8 प्रमुख संघों ने अपना आधिकारिक समर्थन पत्र जारी कर दिया है।


शिक्षक संघ: माध्यमिक शिक्षक संघ, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, बिहार राज्य शिक्षक संघ, बिहार राज्य अराजपत्रित शिक्षक संघ 34540, बिहार माध्यमिक अध्यापक संघ BPSC


विभिन्न कर्मचारी संघ: बिहार सरकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट), अवर अभियंता संघ, बिहार राज्य भू मापक एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ, बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय संघ, बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संघ, बिहार राज्य अंकेक्षण संघ, बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एसोसिएशन, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन, बिहार कृषि समन्वयक संघ, बिहार पुलिस चतुर्वर्गीय कर्मचारी संघ


संघ: बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय संघ, बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संघ, बिहार राज्य अंकेक्षण संघ, बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एसोसिएशन, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन, बिहार कृषि समन्वयक संघ, बिहार पुलिस चतुर्वर्गीय कर्मचारी संघ


विभिन्न सेवा संघ: बिहार वित्त सेवा संघ, बिहार सचिवालय सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, बिहार राज्य पशु चिकित्सक संघ, बिहार पंचायती राज पदाधिकारी संघ, बिहार श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी संघ, बिहार सांख्यिकी सेवा संघ, बिहार अभियंत्रण सेवा संघ, बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ


ये वे संगठन हैं जिन्होंने आधिकारिक तौर पर पत्र जारी कर महारैली को अपना समर्थन दिया है और अपने सदस्यों से इसमें शामिल होने की अपील की है - बिहार प्रोग्रेसिव यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (BPUTA), बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ, बिहार सचिवालय सेवा संघ, अवर अभियंता संघ, बिहार, बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन (बिहार), बिहार स्वास्थ्य सेवाएँ कर्मचारी संघ, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ

Ad
PopUp Ad